
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले के दोनों धाम श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम में सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश नगर पंचायत व जिला पंचायत को दिए है।


जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही धाम परिसर एवं स्नान घाटों में बड़े कूड़ेदान लगाने को कहा है।एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग,स्नान घाट व हैलीपैड पर तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त कूड़ेदान लगाए गए है। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का कचरा, रैपर इत्यादि कूड़ेदान में डाला जाए। ताकि धाम परिसर एवं यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनी रहें।


