गाजणा के भेटियारा लोदाडा रोड पर पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत किये जा रहे कार्य पर लोग नाराज

गाजणा के भेटियारा लोदाडा रोड पर पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत किये जा रहे कार्य पर लोग नाराज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- दीपक नोटियाल            

स्थान- उत्तरकाशी                                  

उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा  तहसील क्षेत्र गाजणा के भेटियारा लोदाडा रोड पर पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत किये जा रहे कार्य पर लोग खासे नाराज है| लोगों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा मिट्टी के ऊपर कोलतार विछाया जा रहा है जो कि एक दम घटिया क्वालिटी का है और उसमे अगले ही दिन घास उग रही है और वह बाईक के स्टेण्ड से तुरन्त उखड रहा है|

ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का कहना है कि अगर पीएमजीएसवाई इस काम को जल्दी ठीक नही करती है तो वहुत जल्द विशाल आन्दोलन किया जायेगा वही पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियन्ता का कहना है कि वहा स्वयं इस रोड का निरिक्षण करने जा रहे है और अगर कोई भी कमी निकलती है तो ठेकेदार से इसकी रिकवरी करके उसे ब्लैक लिस्ट किया जायेगा|