हल्द्वानी पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर दो हत्याओं का खुलासा

हल्द्वानी पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर दो हत्याओं का खुलासा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज अग्रवाल

स्थान – हल्द्वानी

24 घंटे के भीतर हल्द्वानी में दो अलग-अलग मामलों में पत्थर से कुचल कर दो लोगों की हत्या कर दी गई है| दूसरी घटना मंगल पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की शराब की दुकान पर मामूली विवाद के बाद एक युवक ने पत्थरों से कुचल कर उसकी हत्या कर दी| पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मंगल पड़ाव पुलिस चौकी के पीछे रहने वाला दीपक सागर का शनिवार देर शाम दीपक उर्फ दीपू निवासी बनफूलपुरा कब्रिस्तान गेट के साथ शराब की दुकान पर मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दीपू ने दीपक को मारने की धमकी दे दी| शनिवार देर रात खाना खाने के बाद दीपक घर से बाहर टहलने के लिए निकला इस दौरान दीपू ने उसको घेर लिया | घर से कुछ दूरी पर उसे पत्थरों से अधमरा कर छोड़ दिया| जहां शनिवार रात पुलिस दीपक को अस्पताल ले गई| जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।

पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक का दीपू से मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था जहां उसने उसको मारने की धमकी दी थी। पूरे मामले में मृतक की बहन पुष्पा के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही एसएससी पंकज भट्ट  ने बताया कि  पूछताछ के दौरान आरोपी दीपू ने बताया कि शराब की दुकान पर एक दूसरे का कंधा टकरा गया था जहां विवाद हो गया इस दौरान दीपक सागर ने उसको गंदी गंदी गालियां दी थी जिससे उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक की बहन ने बताया कि मेरे भाई की हत्या तीन चार लोगों द्वारा की गई है वही इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है|