
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र में फिर एक बार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार जसपुर की जनता से सौतेला व्यवहार ना करे यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शुभ चंद ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जसपुर की जनता ने कांग्रेस विधायक को जो चुना है इसकी वजह से प्रदेश की सरकार जसपुर के लोगो से बदला ले रही है |


उन्होंने कहा कि अगर जनता को गड्ढों में ही चलना है तो भाजपा को जिताकर क्या फायदा है | जसपुर विधान सभा क्षेत्र के लोग सुविधाओ के अभाव में है गांवों को शहर से जोड़ने वाली सड़के हो या जसपूर शहर की सड़क हो सभी की हालत बहुत दयनीय है जिसकी वजह से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही लोगो ने सरकार से अपील की है कि सरकार जसपुर विधानसभा को नजर अंदाज ना करे और खस्ता हाल सड़को को सही कराया जाए ताकि जसपुर की जनता को इसका लाभ मिल सके|

ये जो तस्वीर आप देख रहे है ये जसपुर विधानसभा की है जंहा सड़को में गड्ढे नही बल्कि गड्ढों में सड़क है जिसकी वजह से लोगो को काफी परेशानियां होती है और आये दिन इन सड़कों पर हादसे भी होते रहते है अब देखना ये है सरकार इस ओर कब ध्यान देगी ओर कब जसपुर विधानसभा के लोगो को इन खस्ताहाल सड़को से राहत मिलेगी|



