
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – प्रदीप भण्डारी

स्थान – जोशीमठ

बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने के बाद वापसी में जोशीमठ रुक कर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली की हरी-भरी वादियों का दीदार करने आए लोगों को अब रोपवे औली घूमने के लिए मात्र 1 घंटे का समय दे रहा है। रोपवे से औली के हरे भरे बुगियालो का दीदार करने जा रहे पर्यटको के रोपवे टिकटों पर ही अंकित कर दिया जा रहा है। कि उन्हें मात्र 1 घंटे में औली घूम कर नीचे उतरना होगा।


जिस कारण औली का दीदार करने आए पर्यटक ना खुश नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र से औली घूमने आए सुरेंद्र पाल मल्होत्रा और उनकी पत्नी कहते हैं, कि वे दो हजार के रोपवे के टिकट खरीदकर औली पहुंचे पर समय की बाध्यता के चलते औली की खुशनुमा वादियों व हरे-भरे बगियालो का दीदार नहीं कर सके। कहते हैं, कि उन्होंने औली के बारे में बहुत कुछ सुना था पर रोपवे द्वारा टिकट पर अंकित की गई समय की बाध्यता के चलते वह कुछ नहीं देख सके। रोपवे की समय सीमा के चलते औली घूमने आया पर्यटक औली में समय नहीं बिता पा रहा है।

जिस कारण जोशीमठ के होटल व्यवसायियों के व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। जोशीमठ में औली का दीदार करने आए पर्यटक 1 घंटे में ही औली से वापस आ जा रहे है जिसके बाद वह होटलों में रुकने से अच्छा आगे का सफर तय करने को समझ रहे है। जिस कारण व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है रोपवे के अधिकारियों को चाहिए कि औली घूमने की समय सीमा को बढ़ाया जाए ताकि पर्यटक औली का दीदार कर सके व तीर्थाटन के साथ साथ पर्यटन भी बरकरार रह सके।



