
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर :- अज़हर मलिक

स्थान :- काशीपुर

प्रदेश के सबसे संवेदनशील जनपद उधम सिंह नगर में एक बार फिर गोलियों की गरघराहट जमकर सुनाई दे रही है | जनपद में हर दूसरे दिन गोली कांड होता हुआ दिखाई दे रहा है| लचर पुलिस व्यवस्था और बुलंद हौसलों के साथ दहशतगर्द ताबड़तोड़ फायरिंग करके जिला उधम सिंह नगर को देहला रहे हैं| जिसके लिए पुलिस ने अब सख्त रूख अपनाना शुरू कर दिया है |


जनपद उधम सिंह नगर में हर रोज एक ना एक फायरिंग का मामला सामने आता जा रहा है कभी पुरानी रंजिश को लेकर तो कभी आपसी विवादों तो कभी कारोबार को लेकर अपनी दहशत फैलाने के लिए एक दूसरे को ऊपर फायरिंग करने से नहीं चूक रहे| हालांकि पुलिस लगातार मामलों पर मुकदमा लिख गिरफ्तारी कर आरोपियों को जेल भी भेज रही है फिर भी पुलिस की है ना उसी से नाकाम होती हुई दिखाई दे रही हैं|

बीते दिनों कर बात की जाए तो जनपद उधम सिंह नगर में ही दर्जनभर से अधिक गोलीकांड हो चुके| जिसको लेकर अब उत्तराखंड पुलिस भी उत्तर प्रदेश की की तर्ज पर उत्तराखंड को अपराध मुक्त करने के लिए कार्रवाई करती हुई दिखाई दे रही है जिसकी शुरुआत हाल ही में कुंडा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मे शामिल आरोपी के घर पर बुलडोजर चला कर की| उत्तराखंड पुलिस द्वारा दहशत फैलाने वाले बदमाशों को मैसेज दे दिया है कि किसी भी तरीके से अपराधिक गतिविधियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी अगर आप अपराध करते हो तो उसकी भरपाई पुलिस का बुलडोजर खुद कर लेगा| और अपराधिक गतिविधियों में शामिल फरार चल रहा है बदमाशों पर इनाम की घोषणा भी पुलिस द्वारा कर दी गई है साथी लाइसेंसी असला अपराधिक गतिविधियों में यूज़ किया गया है तो उसका भी लाइसेंस तुरंत कैंसिल कराने की कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जा रही है|


इस पर चंद्र मोहन सिंह एसपी सिटी ने कहा कि जनपद उधम सिंह नगर इन दिनों गोलियों की गड़गड़ाहट से कांप रहा है एक के बाद एक उधम सिंह नगर में कहीं ना कहीं गोली कांड होते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसको लेकर अब पुलिस ने यूपी की तर्ज पर कार्रवाई तो शुरू कर दी है लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर इस कार्रवाई से कितने बदमाशों के हौसले पस्त होते है, और पुलिस कब तक उधम सिंह नगर को अपराध मुक्त कर पाती है|



