चारधाम यात्रा के शुरुआती दौर में ही अव्यवस्था का जंजाल, श्रद्धालु परेशान

रिपोर्टर : अमित कंडियाल

स्थान – ऋषिकेश

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा करने पहुंचे श्रद्धालु सुबह से ही ऋषिकेश के बस स्टैंड स्थित पंजीकरण कार्यालय में पहुंचे,

तो सर्वर डाउन होने की वजह से उनको घंटों इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण साइड का सर्वर डाउन होने के चलते श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रहे है हालांकि पंजीकरण कार्यालय संचालक का कहना है कि सर्वर डाउन होने पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।