

रिपोर्टर- पुष्कर सिंह नेगी

स्थान – चमोली

चमोली पुलिस चारधाम यात्रा में सुरक्षित यातायात की तैयारियां में जुटी हैं। पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे के निर्देश पर कोतवाली चमोली द्वारा टैक्सी यूनियन चमोली के साथ गोष्ठी का आयोजन कर यातायात में सहयोग की अपील की। मंगलवार को आयोजित गौष्ठी में टैक्सी स्टैंड में वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर स्पाट चिन्हीत किया।


यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक व कोतवाली कुलदीप रावत ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के साथ ही सुगम संचालन व सख्ती से यातायत नियमों का पालन करने के निर्देश किया। वहीं चारधाम परियोजना में निर्माणाधीन कार्यदायी संस्था को भी कार्य समय से करने के निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल कुलदीप रावत, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, सब इंस्पेक्टर राजेश, यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल, आदि मौजूद थे।



