
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -रिजवान अख्तर

स्थान -गदरपुर

गदरपुर के बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला में हो रही शादी में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवती ने दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली युवती गदरपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची जिसके बाद हुए हंगामे के चलते शादी रुकवा दी गई

और लड़के लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के साथ चप्पलों से धुनाई कर दी और गदरपुर सब इंस्पेक्टर सुनील सूतेड़ी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को बचाकर गदरपुर थाना परिसर ले आए।

इस मौके पर दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली युवती ने बताया कि उनका मायका मथुरा में और उसकी शादी मुरादाबाद के कांठ तहसील के गांव में हुई थी जहां पर यह व्यक्ति फौजी होने का दावा करता है और उसका पूर्व में भी एक बार तलाक हो चुका है और उनकी शादी को 1 वर्ष पूरा नहीं हुआ है और यह आए दिन मारपीट गाली गलौज करता था


और दहेज की मांग करता था जिस पर उनका विवाद चल रहा था जब उन्होंने अपने सूत्र इस व्यक्ति के पीछे लगाए थे तभी पता चला है कि यह व्यक्ति जो आज दूल्हा बनकर गदरपुर क्षेत्र में आया है यहां पर एक और शादी रचा रहा था उन्होंने गदरपुर पुलिस को सूचना दिए गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दिया। वहीं युवती के भाई का कहना है


कि इस लड़के ने उनकी बहन को भी धोखा दिया था और आज गदरपुर में भी यह धोखे से शादी कर रहा था गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी है

वहीं गदरपुर के लड़की पक्ष के लोग इस मामले की तहरीर देने के लिए गदरपुर थाना परिसर में एकत्र हो रहे हैं।


