पंजाब पुलिस ने समय पर और तत्काल सहायता के लिए उत्तराखंड एसटीएफ की सराहना की

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज अग्रवाल

स्थान -देहरादून

हरवीर सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गुण कलान, पटियाला, पंजाब द्वारा अपने छह साथियों के साथ मिलकर तरकेन्द्र सिंह बिंद्रा नाम के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस पर थाना अर्बन स्टेट, जनपद पटियाला ,पंजाब में मु. अ. सं.- 38/22 धारा 302 ,34 आईपीसी व 25 /27 आर्म्स एक्ट बनाम हरवीर आदि पंजीकृत किया गया | घटना के बाद से ही सभी अभियुक्त गण फरार चल रहे थे जिनकी तलाश हेतू एसटीएफ पंजाब द्वारा दिनांक 14. 4. 22 की शाम को एसटीएफ देहरादून से संपर्क किया एसटीएफ देहरादून द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया |


विगत तीन-चार दिन में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की तलाश हेतु सभी होटलों एवं हॉस्टल के बारे में जानकारी की गई तो जानकारी प्राप्त हुई की 2 दिन पूर्व ही मांडूवाला, प्रेम नगर में एक लड़का बाहर से आकर रुका है |

इस पर एसटीएफ देहरादून एवं एसटीएफ पंजाब द्वारा मांडू वाला में दबिश दी गई तो उपरोक्त घटना में शामिल मुख्य आरोपी हरविंदर को गिरफ्तार किया गया जिसने पूछने पर बताया कि उसकी जुगनू निवासी पटियाला से रंजिश चल रही थी |

दिनांक 5.4. 2022 जुगनू ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया तो अभियुक्त ने भी अपने 6-7 साथियों को बुला लिया जिस पर उन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिसमें तरकेन्द्र सिंह बिंद्रा को गोली लग गई और उसकी मृत्यु हो गई | यह मुठभेड़ कुछ देर तक चलती रही | यह गैंगवार था जहाँ वर्चस्व के लिए गैंग लड़ रहे थे| घटना के बाद सभी लोग चंडीगढ़ आ गए जहा से सभी लोग अलग-अलग निकल गए और बस से देहरादून आए और देहरादून से फिर एकांत जगह की तलाश करते हुए मांडू वाला में आकर रुक गए | अभियुक्त हरवीर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का सदस्य है जो कि वर्तमान में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है हरवीर को एसटीएफ पंजाब के सुपुर्द किया गया |