बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती धूमधाम से मनाई गई

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -राहुल दुम्का


स्थान-. लाल कुआं

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती प्रदेश भर में पूरे धूमधाम के साथ मनाई गई वही कुमाऊं के लालकुआं में भी सामाजिक संगठनों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा लालकुआं के अंबेडकर पार्क में विभिन्न कार्यक्रम किए गए

वही विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को सभी लोगों को अपनाना चाहिए तथा बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण कर देश को एक नई दिशा दी थी


वही कार्यक्रम में अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष मैकूलाल ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है जो शायद ही कही और देखने को मिले तथा उन्होंने कहा कि लालकुआं में प्रतिवर्ष बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है वह दलितों के मसीहा थे तथा उनके द्वारा दलितों के उत्थान के लिए प्रयास किया गया था जो सराहनीय है ।