
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अज़हर मलिक

स्थान -काशीपुर

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने पहले चौकी का घेराव किया, और कार्यवाही की मांग की, वहीं पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली सहित ट्राली मालिक को हिरासत में ले लिया है, वहीं ग्रामाणों का आरोप है कि पुलिस ने मिलीभगत कर घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली को बदल कर पुरानी ट्राली को कब्जे में लिया है, वहीं वाहन चालक को अभी भी गिरफ्तार नहीं किया है, जिसके विरोध में ग्रामीण सीओ कार्यालय में धरने पर बैठ गये हैं।


काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के शिव नगर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी में जोरदार प्रदर्शन किया वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को चौकी से खदेड दिया, जिससे गुस्साए ग्रामीण सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गये, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने महज खानापूर्ति करने के लिए कार्यवाही की है, जबकि घटना में प्रयुक्त ट्राली की जगह पुरानी ट्राली को जब्त किया है,

साथ ही वाहन चालक को अभी भी गिरफ्तार नहीं किया है, वहीं पुलिस का कहना है कि ट्राली मालिक को फिलहाल हिरासत में ले लिया है, और ट्राली भी जब्त की है, वहीं चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गयी है, साथ ही ट्राली के नम्बर से उसकी जांच की जाएगी, यदि ग्रामीणों के आरोप सही पाए गए तो कार्यवाही की जाएगी।



