विकासखंड पाबौ से बहने वाली पश्चिमी नया नदी में उस समय हड़कंप मच गया

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट-सिद्धांत उनियाल

स्थान -पौड़ी

विकासखंड पाबौ से बहने वाली पश्चिमी नया नदी में उस समय हड़कंप मच गया। जब कुछ लोगों ने नया नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा शव को नदी से बाहर निकाल गया। मगर तब तक उक्त शख्स की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विशु राज पंडित है , जो नेपाल का मूल निवासी है

और वर्तमान में पाबौ की एक सब्जी की दुकान में काम किया करता था चौकी प्रभारी पाबौ सूरत शर्मा ने बताया कि 112 हेल्पलाइन नंबर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची व पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त की गई। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा किया जा रहा है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक की मौत डूबने से हुई होगी।उन्होंने कहा कि आगे जांच के बाद ही मौत के स्पष्ठ कारणों का पता चल पाएगा। सुरत शर्मा ने बताया कि मृतक अपनी धर्म पत्नी और 1 बच्चे के साथ पाबौ में किराए के मकान में रहता था।