स्याल्दे में अम्बेडकर जयंती को घूमघाम से मनाया गया

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर गोविन्द रावत

स्थान – अल्मोडा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे में भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता ने एक कार्यक्रम चचरोटी के खटालगैर अम्बेडकर बस्ती में आयोजित किया गया। जिसमें भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण ने बाबा साहेब की फोटो माल्यार्पण, श्रद्धांजलि दी।भीमराव अम्बेडकर की जयंती चचरोटी, देघाट, कलियालिंगुण आदि स्थानों मनाईं गयी। बक्ताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर को बीसवीं शताब्दी का सबसे प्रमुख समाज सुधारक,बिधिबेत्ता,व महान अर्थशास्त्री बताया। जिन्होंने साधारण परिवार में जन्म लेकर उस समय के समाज में ब्याप्त जातिवादी समाजिक असमानता छूवाछूत व अस्पृश्यता जैसी बुराईयों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष लडा । तथा देश को आजादी मिलने के बाद संबिधान के प्रारुप समिति के अध्यक्ष

के तौर पर पिछड़े दलित शोषित व बंचित समाज को संबिधान में अधिकार दिलाने व संबिधान में इस बर्ग के अधिकारों के संरक्षण व इस बर्ग को बिशेष अधिकार दिलाने का कार्य किया। इतना ही नहीं भारत की अर्थनीति व शासन प्रणाली के निर्धारण कर अल्प समय में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार करने का कार्य किया। जिसके लिए उनको हमेशा याद किया जायेगा। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार ने बताया कि बाबा साहेब अम्बेडकर बिषम परिस्थितियों व समाजिक असमानताओं के बीच जीवन संघर्षों से लड़ाई लड़कर समाज में ब्याप्त उन्ही असमानताओं को समाप्त करने का ऐतिहासिक संघर्ष लड़ने वाले अम्बेडकर भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपना एक बिशेष स्थान रखते हैं । उनके जीवन संघर्षों से नयी पीढ़ी को प्रेरणा लेकर बर्तमान समाज की बुराईयों से लडने का संकल्प लेना चाहिए
इसके लिए हर किसी को अम्बेडकर जी की जीवनी व उनके कृत्यों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में

मंण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार
महामंत्री कुंन्दन लाल, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार,बूथ अध्यक्ष दिनेश राम, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, ब्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी, मोहन सिंह मनराल, बच्चन सिंह, राकेश बिष्ट,जगत राम, रमेश राम, प्रताप राम, उमेद राम, दिनेश राम, राधा देवी, सुरेन्द्र नेगी, सुनील कुमार डा राजेश भण्डारी आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।