
स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी प्रथम आगमन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।



कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



राष्ट्रीय अध्यक्ष के हल्द्वानी दौरे को प्रदेश भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश आगमन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है।



राम सिंह कैड़ा ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में भी तेजी से काम होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को भी और अधिक गति मिलेगी तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी दौरे को आगामी सांगठनिक और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस दौरे से संगठन की आगामी रणनीति को और मजबूती मिलेगी।

