
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -मनिष

स्थान-पिथौरागढ़

यूथ कांग्रेस जिला अद्यक्ष रिशेन्द्र महर उन्होंने बताया की उन्होंने अपनी बेटी के प्रथम जन्म दिवस से ही यह प्रण ले लिया था की वो बेटी के हर जन्म दिवस पर रक्त दान करेंगे , ऋषेन्द्र महर ने बताया की उनके परिवार द्वारा इस मुहीम को चलाने का मुख्य उद्देश्य यह है की आज के दौर में सीमांत जिले में आए दिन प्रसव पीड़ित महिलाओं और बिटियाओं और सड़क एक्सीडेंट्स या अन्य हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगो को रक्त की कमी के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है,


जो इमर्जेंसी के वक्त पीड़ित परिवार को अत्याधिक परेशान करता है,इसीलिए अगर हम लोग अपने अपने परिवार की छोटी छोटी खुशियों के अवसरों को इस तरह से सकारात्मक रूप में बनाएंगे तो इसका फायदा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी जरूरत मंद को मिलेगा और कभी भी किसी पीड़ित को खून की कमी के चलते अपनी जान नही गंवानी पड़ेगी। अगर हम लोग यूंही सकारात्मक माहौल बनाकर अपने आने वाली पीढ़ी को सीख देंगे तो शायद आने वाला समय हमारे बच्चों के लिए फायदेमंद भी होगा और उनको सामाजिकता का बोध भी कराएगा।

उन्होंने क्षेत्र के सभी संभ्रांत जन मानस से भी अनुरोध किया है की अगर हम सभी मिलकर अपनी खुशी भरे पलो को सकारात्मक रूप से मनाएंगे तो पिथौरागढ़ के लोगो को इसका फायदा मिलेगा ।



