खेल कूद के माध्यम से नशे के प्रवृत्ति से बचाव के लिए बालक बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में प्रजापति सर्विसेज के द्वारा मेलाघाट रोड पर आरके स्पोर्ट्स एकेडमी के सहयोग से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर युवाओं को अपना कैरियर बनाने के उद्देश्य से जागरूक करने के लिए बालक बालिकाओं की एक 6 किलोमीटर दौड़ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रजापति सर्विसेज के डायरेक्टर दयाशंकर प्रजापति, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज वाधवा तथा कोच रवि मेहता उपस्थित रहे। वहीं प्रतियोगिता में लगभग 200 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किये प्रतिभागियों को नगद राशि तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

तथा सभी युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। वहीं भाजपा नेता मनोज वाधवा, प्रजापति सर्विसेज के डायरेक्टर दया शंकर प्रजापति तथा बाबा विमलेश ने बताया कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर खेलकूद के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए। इसी क्रम में आज क्षेत्र के बालक बालिकाओं की एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।