रेलवे लाइन को अंडर पास बनाये जाने की मांग, व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर नगर के बीचोबीच से होकर गुजर रही रेलवे लाइन पर अंडर पास बनाये जाने की मांग ने एक बार तूल पकड़ लिया है| नगर के व्यापारी नेता मनोज वर्मा और अमित चौधरी की अगुवाई में कई व्यापारियों ने लक्सर तहसील मुख्यालय पहुँचकर रेलअंडर पास की माँग को प्रदर्शन किया| व्यापारियों का कहना था कि रेल अंडर पास न होने की वजह से क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है| साथ लोगो की जान भी जा रही है क्योंकि  लोग सीधे रेलवे लाइन पार करते है| और कई बार अचानक ही ट्रेन की चपेट में आ जाते है|

जिससे उनकी जान चली जाती है| पिछले कुछ महीनों ने दो बच्चों और एक महिला समेत कई लोगो की रेल लाइन पर ट्रेन हादसे में मौत हो चुकी है| व्यापारियों ने कहा कि जब अंडर पास प्रॉजेक्ट को स्वीकृति मिल चुकी है| तो रेल विभाग उसके निर्माण ने देरी क्यो कर रहा है| उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सफ्ताह के भीतर अंडर पास निर्माण का काम शुरू नही हुआ| तो वे रेल विभाग जे खिलक्फ धरना देकर आंदोलन शुरू करेंगे| व्यापारियों ने रेल मंत्रालय डीआरएम आदि को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापकन भी भेजा है|