
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मुरसलीन अल्वी

स्थान- भगवानपुर

यूं एम आटोकाम्प प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के कर्मचारियों ने कम्पनी अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए महाडी चौक के निकट मैदान में धरना प्रर्दशन किया| महाडी चौक पर आज सुबह 10 बजे यूं एम आटोकाम्प प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के सैकड़ों कर्मचारी इक्ट्ठा हुए कम्पनी अधिकारियों पर कर्मचारियों का शोषण करने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की कर्मचारियों ने बताया की कम्पनी अपनी मनमानी चला रही है और तीन साल से हमारा ना तो वेतन बढ़ाया कम्पनी अधिकारी इस सम्बन्ध में कोई भी बात तक करने को तैयार नहीं है|


आज तो कर्मचारियों की एन्टी पर भी पाबंदी लगा दी| हम लोगों का पुरे परिवार का पालन पोषण इसी से चलता है| कम्पनी हम सब लोगों का अग्रीमेंट भी नहीं कर रही है| हम सभी कर्मचारियों की यही मांग है| की हमारा एग्रीमेंट हो और हमारी सेलरी भी बढ़ाई जाये सरकारी नियम के तहत एक कर्मचारी को 9800 रू मिलने चाहिए मगर कम्पनी इस नियम को भी नहीं मान रही है मात्र 6500रु ही कर्मचारी को दे रही है| हमारी मांगे अगर नहीं मानी गयी तो फिर हम अनशन पर जाने को मजबुर होंगे| जब इस सम्बन्ध में कम्पनी अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने ने इस सम्बन्ध कोई बात नहीं की|


