नगर पालिका की लापरवाही से लोगों को करना पड़ रहा है, परेशानियों का सामना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

जसपुर के नगर पालिका की कूड़ा डालने की समस्या बरसो पुरानी है| जसपुर क्षेत्र में कई ऐसी जगह है जहा नगर पालिका का कूड़ा डाला जाता है| जिसको लेकर लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| कूड़े के कारण शहर में बीमारी फैलने का एक बड़ा खतरा भी मंडराता नजर आ रहा है| क्योंकि जसपुर नगरपालिका के पास स्थाई टंचिंग ग्राउंड ना होने कारण इधर-उधर कूड़ा डाला जाता है वही स्थानीय लोगो द्वारा कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकि है| वही इस बात को लेकर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी शाहिद अली ने बताया कि नगर पालिका के पास भूमि का अभाव है|

और टंचिंग ग्राउंड ना होने के कारण जगह-जगह सड़को के किनारे कूड़ा डाला जाता है| और उसके बाद उस कूड़े को अस्थाई टंचिंग ग्राउंड में डलवाया जाता है| उन्होंने कहा जल्द ही भूमि की व्यवस्था की जाएगी और स्थाई टंचिंग ग्राउंड बनाया जाएगा| जिसके बाद शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिल पाएगी, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका द्वारा रेडीमेड शौचालय शहर में जगह-जगह स्थापित किए गए हैं| मगर आज वे शौचालय कचरे के ढेर के रूप में नजर आ रहे हैं|