

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के मरचुला भैरंगखाल मोटर मार्ग में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने नाली निर्माण कार्य में जेसीबी के बड़े बौकट से नाली निर्माण कार्य कर रहा है।


उनका कहना है कि जिसके कारण मोटर मार्ग में एक्सीडेंट होने का बड़ा खतरा बना हुआ है। जेसीबी से रोड पर मिट्टी रखी जा रही है। क्योंकि लगभग नाली 6 फिट की खोदी जा रही है और चार मीटर में मिट्टी रखी जा रही है सड़क मात्र बीच में 6 फिट जगह नहीं बच पा रही है।

जिसमें दुघर्टना खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने पी डब्लू डी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें। वहीँ उन्होंने कहा कि विभाग अपने कमीशन लेने से मतलब है। जिस जेसीबी से नाली निर्माण का कार्य चल रहा उस जेसीबी पर नम्बर प्लेट तक नहीं लगी है। बिना नंबर प्लेट से कार्य कर रही है।



