

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

रूस और यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही | यूक्रेन पर रूस के हमलो का असर यूक्रेन के साथ-साथ भारत के भविष्य पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है | मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र छात्राएं अब अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर वतन वापसी कर रहे हैं | बताते चलें रूस – यूक्रेन के बीच का जंग का सिलसिला जारी है, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जानगवा दी है लेकिन रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है तो यूक्रेन भी हार मानने के मूड में नजर नहीं आ रहा है |

यूक्रेन और रूस के युद्ध में भारी नुकसान हो रहा है जिसका असर भारत में भी मिल रहा है | यूक्रेन में हजारों की संख्या में हिंदुस्तानी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे | कुछ छात्र छात्राओं ने वतन वापसी कर ली है लेकिन कुछ अभी यूक्रेन और उनके आसपास देशों में फंसे हैं | उत्तराखंड के भी सैकड़ों छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गए थे | यूक्रेन से लौटने के बाद अब छात्र-छात्राएं यूक्रेन और अपनी सुरक्षा के अनुभव साझा कर रहे हैं | यूक्रेन में फंसी काशीपुर की छात्राओं उंजिला सैफी ने भी यूक्रेन और आपने सुरक्षा के अनुभव को साझा करते हुए बताया बार-बार बमों की आवाज सुनाई देना खाने की कमी के साथ-साथ सबसे कठिन और चुनौती भरा काम था बॉर्डर पर अपने आप को सुरक्षित पहुंचाना |


वही उंजिला सैफी की घर वापसी पर परिवार वालों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और साथी जल्दी से जल्द यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी की दुआ मांगी | ऑपरेशन गंगा के तहत हजारों छात्र-छात्राओं की वतन वापसी हुई है | जिससे इलाके और परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं अब अब भी हजारों छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हैं और कोशिशें वतन वापसी की अब भी जारी हैं |



