

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



संवाददाता – मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

आगामी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना होनी है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर हरिद्वार की सभी 11 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए टेबलें तैयार की जा रही हैं जहाँ मतगणना 10 तारीख को सुबह 8:00 बजे से शुरू होंगी। मतगणना की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं जिसमें मतगणना स्थल से 100 मीटर के दायरे को जीरो ज़ोन बनाया गया है।


वहीँ देश के पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव की मतगणना आगामी 10 मार्च को होने जा रही है उत्तराखंड में भी 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों की गिनती गुरुवार 10 फरवरी को ही होनी है। हरिद्वार की सभी 11 विधानसभा सीटों की मतगणना भेल स्थित शिवडेल स्कूल के परिसर में होगी। जिसकी तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं जिनमें हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों में से पांच विधानसभा क्षेत्रों हरिद्वार, रानीपुर, खानपुर और हरिद्वार के लिए 14 टेबलेट लगा दी गई हैं और अन्य 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 07 टेबल और लगाई जानी बाकी है,

उन्होंने बताया कि मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी जिसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू हो जाएगी और उसके बाद दोनों की गणना लगातार साथ-साथ चलती रहेंगी| उन्होंने यहां बताया कि मतगणना स्थल के 100 मीटर दायरे को जीरो ज़ोन बनाया जाएगा। जिसमें किसी को भी बिना अनुमति के नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने यहां यह भी कहा कि मतगणना ट्रांसपेरेंट निष्पक्ष और कोविड के नियमों का पालन करते हुए हो इसका जिला प्रशासन द्वारा पूरा इंतजाम किया जा रहा है, साथ ही किसी भी राजनीतिक पार्टी को विजय जुलूस निकालने की परमिशन नहीं दी गई है ना ही दी जाएगी।



