

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी विधानसभा के एमबीपीजी कॉलेज में 10 मार्च को होने वाली मतगणना का कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत समेत कई अधिकारियों ने दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया | रावत ने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफीसरों को निर्देशित करते हुए कहा मतगणना कार्यो को स्वच्छ एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराया जाये । उन्होंने कहा कि डेटा कम्पाइल करने में भी अनुभवी व्यक्तियों का लगाया जाये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उम्मीदवारों, निर्वाचन आयोग से अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केन्द्रों में नियमानुसार प्रवेश की अनुमति होगी। रावत ने कहा कि मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता व कुशलता से सम्पन्न कराया जाये। मतगणना तीन तरह से की जायेगी । जिसके अन्तर्गत ईटीपीबीएस की स्क्रीनिंग, पोस्टल बैलेट तथा ईवीएम से मतगणना सम्पन्न होगी। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु लगे सीसीटीवी कैमरे व कक्ष में लगी मतगणना की टेबले व अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत रूप से जानकारी ली। उन्होने समस्त रिटर्निंग आफिसरों को निर्देश दिये है |


मतगणना की चक्रवार परिणाम की सीट मीडिया सेन्टर को समय से उपलब्ध कराये। साथ ही उन्होेने उम्मीदवारों द्वारा ईवीएम निगरानी हेतु नियुक्त किये गये अभिकर्ताओं से भी बात की। इस मौके पर कुमाऊँ मण्डलायुक्त के अलावा ,डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट मौजूद रहे।



