आपसी विवाद में चलाई गोली, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, एक फरार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान – रामनगर

रामनगर में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारी । जिसे गम्भीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर ले जाया गया । थाना स्थानीय से तत्काल पुलिस बल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर व घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उक्त घटना में घायल राजकुमार निवासी बम्बाघेर रामनगर जिला नैनीताल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया | जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सैन्टर रेफर कर दिया |  जहां घायल राजकुमार का वर्तमान में कृष्णा हास्पिटल काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में उपचाराधीन है।

उक्त घटना के सम्बन्ध में जांच पड़ताल व पतारसी सुरागरसी करने पर पता चला कि एम पी आई सी मैदान में घायल राजकुमार उपरोक्त और पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल, चन्दन उर्फ सागर पुत्र छत्रपाल निवासी गण शिवलालपुर रियूनिया लूटाबड़ रामनगर और कुछ अन्य लोगों से आपसी विवाद और लड़ाई झगडा हो गया। इसी विवाद में अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर ने 12 बोर तमन्चे से राजकुमार को गोली मार दी, 1 उक्त गोली राजकुमार के दाहिने कन्धे में गर्दन के पास लगी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि एमपी आईसी मैदान इन्द्राकालोनी एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी है।

उक्त सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना के मुख्य अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर उपरोक्त को हाथीडगर नगर से बेड़ाझाल स्कूल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अभियोग की विवेचना प्रचिलित है।