बड़ी ख़बर: दवा कम्पनी में कंप्रेसर फटने से हुआ बड़ा धमाका, बाल-बाल बचे कर्मचारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित दवा बनाने वाली एक कंपनी में संदिग्ध परिस्थितियों में कंप्रेसर फटने से अफरा-तफरी मच गई | गनीमत यह रही जिस वक्त घटना घटित हुई उस समय कंप्रेसर के आस पास कोई नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई |

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई | वहीं पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि जिस वक्त कंप्रेसर फटा कर्मचारी टी ब्रेक पर गए हुए थे |

जिस कारण कोई कोई जनहानि नहीं हुई | वहीं कंप्रेसर क्यों फटा, इस मामले की जांच की जा रही है |