सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमला करने वालों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, दूसरे पक्ष ने भी प्रेस वार्ता कर लगाए आरोप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

संवाददाता-मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार में सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ लोगों द्वारा उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया | वहीं दूसरे पक्ष ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाएं | बता दें मामला सिडकुल स्थित गार्डन होटल में एक शादी समारोह का है, जिसमें दो पक्षों के बीच मार पिटाई हुई, जिसके बाद से ही अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है।

वहीं सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि उनका भ्रष्टाचार पोल खोलो कार्यक्रम के तहत कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई | इस रंजिश के चलते एक शादी समारोह में कुछ लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी दी | जहाँ से रात के समय उन्हें जान बचाकर निकलना पड़ा |  

वहीं उन्होंने सिडकुल थाने में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है | उनका कहना है अगर पुलिस प्रशासन जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह देहरादून विधानसभा के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे। वहीं दूसरे पक्ष के ईशान भाटिया का आरोप है कि सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी सत्यम विहार में एक होटल की वजह से मुझसे फिरौती मांग रहा है | वहीं कल यह मेरे सामने आए और मुझे धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी |

दोनों पक्षों की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया गया है | पुलिस छानबीन कर रही है | अब देखना होगा कि कौन सही है और कौन गलत |