कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यूपी उत्तराखण्ड बोर्डर पर स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

स्थान – सितारगंज

देश भर में कोरोना संक्रमण को पुनः फैलने से रोकने के लिए सितारगंज चीनी मिल यूपी उत्तराखण्ड बोर्डर(सरकड़ा) पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी गयी है।

बोर्डर पर बैठी डॉक्टर्स की टीम यूपी से उत्तराखण्ड आने वाले लोगों की सैम्पलिंग कर जांच कर रहे हैं साथ ही जिन लोगों को वैक्सीन की पहली दूसरी डोज़ नहीं लगी उन्हें वैक्सीन लगाईं जा रही है। उत्तरप्रदेश में चल रहे चुनावों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग  शाक्त दिखाई दे रहा है,

क्योंकि सितारगंज सिडकुल फैंट्रीयों  में काम करने वाले उत्तरप्रदेश के लोगों की आवाजाही इन दिनों बढ़ गयी है इसी को ध्यान में रख कर सरकड़ा बोर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम आने जाने वाले लोगों जांच कर रही है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज चिकत्साधिकारी राजेश आर्या ने बताया सितारगंज क्षेत्र में जगह जगह कैम्प लगा कर वैक्सीन लगा रहे हैं ।