

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- देहरादून

रूस और यूक्रेन में युद्ध के हालातों के बीच कई भारतीय वहां फंसे हुए हैं | ऐसे में भारत सरकार उन सभी की सुरक्षित भारत वापसी के लिए भरपूर प्रयास कर रही है | वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी शनिवार को यूक्रेन में फंसे 72 अन्य उत्तराखंडवासियों की लिस्ट केंद्र सरकार को भेजी है। जिसके बाद अब तक कुल 226 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास जा चुकी है।

यूकेन संकट के बीच प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन जारी करते हुए, युद्धग्रस्त देश में फंसे उत्तराखंडवासियों के परिजनों से उनका विवरण देने को कहा है, ताकि उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाया जा सके। इसके सकत ही प्रदेश भर से कुछ और लोगों के वहां फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यूक्रेन में सभी उत्तराखंडवासी सुरक्षित हैं, भारत सरकार के स्तर से सभी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।



