

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढूंगी


आईआरबी प्रथम वाहिनी में विधिवत प्रशिक्षण पूर्ण कर आबकारी पुलिस का हिस्सा बने 34 रिक्रूट आरक्षी को आईआरबी प्रथम वाहिनी में आबकारी पुलिस के प्रशिक्षणरत नवनियुक्त आरक्षियों के विधिवत प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत “दीक्षांत समारोह” का आयोजन किया गया।

दीक्षांत समारोह में आबकारी पुलिस के 34 नवनियुक्त आरक्षियों द्वारा जिसमें 05 महिला व 29 पुरुष आरक्षी सम्मिलित रहे जो 90 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत शनिवार को वाहिनी परेड ग्राउंड में रंगारंग मार्च पास्ट कर व सलामी देकर देश सेवा व कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली गयी।


मुख्य अतिथि पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण द्वारा सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात द्वारा परेड समारोह को संबोधित करते हुए सभी को कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण समर्पणता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के संबध में बताया गया तथा अंतःकक्ष व बाह्य कक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया।


इस अवसर पर सुखबीर सिंह सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को अतिथेय स्वीकार करने व समारोह में उपस्थिति सभी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अपर आयुक्त आबकारी, उदय सिंह राणा, संयुक्त आबकारी आयुक्त किरन किशोर काण्डपाल ,सहायक सेनानायक रतनमणि पाण्डेय, शिविरपाल/प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण हरकेश सिह, सूबेदार सैन्य सहायक/एसआई, एपी योगेन्द्र सिह अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद थे।


