भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने की पत्रकार वार्ता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए पत्रकारों को बताया कि उत्तराखंड का लोकतंत्र पर्व समाप्त हो गया है और इस पर्व को सफल बनाने के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही और हम आभार व्यक्त करते हैं उन मतदाताओं का जिन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान किया|

सुरेश भट्ट ने बताया कि जिस प्रकार से इस बार मतदाता प्रतिशत बढ़ा है और लोगों का रुझान भारतीय जनता पार्टी के प्रति दिखाई दिया इससे साफ होता है कि 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी फिर सत्ता मे रुके हुए सारे काम तत्काल कराएगी |

बीजेपी जो भी हमने वादा किया है उसको पूरा किया जाएगा| वहीं सुरेश भट ने बताया कि जिस प्रकार से हरीश रावत जगह – जगह बदल कर चुनाव लड़े और उनकी हार भी निश्चित है और कांग्रेस का उत्तराखंड से इस बार पूरी तरह से सफाया हो जाएगा, 2022 में राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी|