

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट – सतपाल धानिया
स्थान- विकासनगर

राज्य में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। वहीं सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जे पी नड्डा पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए आज उत्तराखंड पहुंचे ।


बता दें नड्डा दो दिन तक प्रदेश में पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे । वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहसपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर के समर्थन में सेलाकुई बाजार पहुंचे । जहां भाजपा अध्यक्ष ने डोर टू डोर प्रचार करते हुए पार्टी प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर के पक्ष में जनता से वोट डालने की अपील की।


इस दौरान पार्टी प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर सहित भाजपा के आला नेता ओर कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डोर टू डोर कमपेनिंग करते नजर आए ।


