

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर : शुभम गंभीर

स्थान : बाजपुर

राज्य में मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोकना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बीजेपी और आप अपने-अपने स्टार प्रचारक चुनाव मैदान में उतार चुकी है। वहीं भाजपा के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाजपुर पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।


इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के दलबदलू प्रत्याशी को मायावी बताया। बता दें जहां कल कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की एक सभा को संबोधित किया था। वहीं भाजपा के पक्ष से बाज़पुर विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। जहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित किया और आने वाली 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों को दबाने का काम करती है यही कारण है कि आज राहुल गांधी खुद कांग्रेस को डुबोने में लगे हुए हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी की के नजरिए में चार धाम को उनका परिवारवाद बताया। साथ ही उन्होंने दलबदल करने वाले नेताओं को मायावी बताया है और ऐसे मायावी प्रत्याशियों से जनता को सतर्क रहने की भी अपील की है।



