नैनीताल में 4 दिन बाद मिली लाईट, बर्फ़ से टूट गये थे विद्युत तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के कई हिस्सों में 3 फरवरी से 6 फरवरी तक भारी बर्फबारी के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। बता दें जगह जगह पेड़ टूटने के कारण विद्युत तार भी पूरी तरह टूट गये। लेकिन विद्युत कर्मचारियों व स्थानीय लोगों के अथक प्रयासों के कारण सरोवर नगरी के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी है।

वहीं विद्युतकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर क्षेत्र वासियों के लिए देर रात बिजली की व्यवस्था को सुचारु किया । जिससे क्षेत्र वासियों ने विद्युत कर्मचारियों व स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।