मंगलौर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क में पहुंची ऋषिकेश मेयर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे- वैसे जनप्रतिनिधियों की दिल की धड़कन बढ़ती जा रही है| बता दें कि मंगलौर विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जहां एक और भाजपा प्रत्याशी दिनेश पवार लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेता काजी निजामुद्दीन एवं बसपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवत करीम को क्षेत्र में बिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं| वही भाजपा प्रत्याशी दिनेश पवार मंगलौर क्षेत्र में आमजन के दिलों में बस चुके हैं|

भाजपा प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं वही जनसंपर्क के दौरान ऋषिकेश की मेयर अनीता मगई भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश पवार के जनसंपर्क में सहयोग करने मंगलौर विधानसभा पहुंची और हाजी और काजी पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि एक बार हाजी और एक काजी ने मंगलौर की जनता को ठगने का काम किया है उन्होंने मंगलौर की जनता से अपील की है कि इस बार दिनेश पवार को अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजें| क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देंगे वही मंगलौर विधानसभा की जनता ने विधानसभा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया |