

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शोएब अहमद ने आज इंदिरा नगर, ख्वाजा कॉलोनी, उत्तर उजाला, नूरी मस्जिद आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया | जनसंपर्क के दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की |

वहीं जनसंपर्क अभियान में जिला अध्यक्ष डिम्पल पांडे, प्रदेश सचिव ज़ियाउद्दीन कुरेशी, जिला मीडिया प्रभारी शाहिद हुसैन, हल्द्वानी नगर अध्यक्ष अख्तर अली, प्रदेश सचिव अब्दुल कवी, इरशाद हुसैन, मुशीर नवाब, सलमान अनम मलिक, जुनेद मिकरानी, एहसान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे |


वहीं दूसरी ओर चोरगलिया रोड स्थित कैंप कार्यालय में आकर विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों युवाओं ने शोएब अहमद के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और लोगों ने भरोसा दिलाया कि हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं |


उन्होंने बताया शोएब अहमद एक नेक और साफ छवि के इंसान हैं, हम सभी मिलकर शोएब अहमद को अपना विधायक बनाएंगे |


