

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

रुड़की के एक निजी होटल में प्रदेश में कांग्रेस ने राजेन्द्र चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी देने पर स्थानीय पदाधिकारियों ने हाईकमान का आभार जताया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने दावा किया कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

बता दें कि रुड़की में दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि चौधरी राजेन्द्र सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में उनका अहम योगदान होगा।


जो पदाधिकारी या कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कार्य नहीं करेगा उसके ऊपर संगठन की कड़ी निगाह है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कांग्रेस हाईकमान उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई करेगा। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चौधरी राजेन्द्र सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं और पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है | जनता भाजपा की नीतियां समझ चुकी है और अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।


