कालाढूंगी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने किया अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – भगवान मेहरा
स्थान – कालाढुंगी

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मंजू तिवारी ने कालाढूंगी वार्ड नम्बर 6 रामलीला मैदान के निकट अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में लम्बे समय तक अपना योगदान दिया लेकिन दोनों ही पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बता दें मंजू तिवारी कालाढूंगी से आप की प्रत्याशी हैं |

जिसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया | उन्होंने कहा वह अपने राजनीतिक अनुभव का फायदा आप को पहुँचाएगी व विजय बनकर दिखाएगी | साथ ही कालाढूंगी से विधायक बनने पर वह दिल्ली की ही तर्ज पर स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूलभूत समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगी |

इस दौरान उनके साथ लछम राम, त्रिलोक चन्द्र जोशी, गोपाल बिष्ट, के,डी,पांडे, लक्षमण भट्ट, गिरीश चन्द्र, विमला बिष्ट, ममता मेहरा, मो यामीन, मनोज नेगी, अपूर्व तिवारी, रवेंद्र कनवाल, कौशल पाठक आदि लोग मौजूद थे।