भाजपा से बागी हुए गजराज बिष्ट को मनाने में कामयाब हुए पूर्व मुख्यमंत्री, नामांकन लेंगे वापस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – पंकज सक्सेना
स्थान – हल्द्वानी
कालाढूंगी विधानसभा में टिकट न मिलने पर भाजपा से बागी हुए और निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुके भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट अपना नामांकन वापस लेंगे | मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ट को मनाने के लिए पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी थी |

जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत गजराज बिष्ट के आवास पहुंचे और उनको कालाढूंगी सीट पर अपना नाम वापस लेने का आग्रह किया। बंद कमरे में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और भाजपा के बागी नेता गजराज बिष्ट के बीच बातचीत चली | जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि उन्होंने गजराज बिष्ट से चुनाव ना लड़ने की आग्रह किया |

जिसके बाद उनके आग्रह को स्वीकारते हुए अपना नामांकन वापस लेने की बात कही है और अब माना जा रहा है की वह अपना नामांकन आज वापस लेंगे | शनिवार को बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गजराज बिष्ट ने पार्टी द्वारा सौतेला व्यवहार और नफरत करने का आरोप लगाया था लेकिन अब माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र के दखल के बाद वह सोमवार को अपना नामांकन वापस ले सकते हैं|