

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर :- सचिन गुप्ता
स्थान- लालकुआँ
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के विधायक प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआं के मुख्य चौराहे के निकट चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया | इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने लालकुआं के 4 शक्ति केन्द्रों के संयोजकों और 19 बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की और अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रचार सामग्री के माध्यम से जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की बात कही ।


इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि मेरा सौभाग्य है कि पार्टी ने मुझे अपना प्रत्याशी घोषित किया है | संगठन में ही शक्ति है |


इसी के तहत रूठे हुए भाजपा नेताओं को जल्द मना लिया जायेगा । उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का बूथ मजबूत होगा तो हम भी मजबूत होंगे सभी को एकजुटता के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव को फतह करना है।



