

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अशोक सरकार
स्थान – खटीमा
राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक आने से प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है | बॉर्डर पर भी पुलिस टीम की पैनी नजर बनी हुई है | वहीं उधम सिंह नगर जिले के सीमांत खटीमा विधानसभा में भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर यूपी से उत्तराखंड की सीमा में आने वाले वाहनों की चेकिंग हो रही है |


जिसके लिए खटीमा क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह की लिकर मॉनिटरिंग टीम आने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग कर रही है | वहीं इस दौरान क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि चुनाव में आचार संहिता के मद्देनजर यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है और जो वाहन संदिग्ध लग रहे हैं,


उनको चेक किया जा रहा है। साथ ही इस अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।



