

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
चुनाव नजदीक आने से अब चुनाव प्रचार में भी तेजी आ गई है | वहीं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कुनबे को बढ़ाने का दौर लगातार जारी है | बता दें कालाढूंगी से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी महेश शर्मा कालाढूंगी में लगातार लोगों की जॉइनिंग पार्टी में करा रहे हैं | जहाँ सैकड़ों लोग पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के निवास पर उनकी मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए |


इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बताया कि महेश शर्मा कालाढूंगी में सालों से मेहनत कर विधानसभा के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं | जिसके चलते कालाढूंगी की जनता का समर्थन महेश शर्मा के साथ है |


यशपाल आर्य ने कालाढूंगी से महेश शर्मा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद दिया और विश्वास जताया कि महेश शर्मा कालाढूंगी से जीत कर आएंगे | वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने कहा कि कालाढूंगी की जनता के लिए वह सालों से कार्य करते हुए आ रहे है और कालाढूंगी की जनता पर उनको पूरा भरोसा है कि वह उनको विधानसभा भेजने का काम करेगी |


महेश शर्मा का कहना है की देश में आज महंगाई चरम पर है और बेरोजगार लोग सड़कों पर घूम रहे हैं उसे केंद्र और राज्य की सरकार रोकने में असमर्थ साबित हुए हैं | जहां उन्होंने भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में जनता को विकास के नाम पर महंगाई, बेरोजगारी और अपनी मांगों को लेकर जिस प्रकार से जूझना पड़ा | राज्य में अब परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है।


