पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, सात गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- नानकमत्ता

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के शिवम वाटिका में रात में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और नानकमत्ता पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तीन युवतियों सहित चार युवकों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया और तमाम आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की ।

गिरफ्तार युवकों में अखिलेश मिश्रा नानकमत्ता का रहने वाला है और एक विद्यालय का प्रबंधक भी है। साथ ही अखिलेश मिश्रा होटल का संचालक है, जहां से वह सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था। वहीं होटल का रिकॉर्ड पुलिस ने जप्त कर लिया है।

इस मामले में सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नानकमत्ता में अखिलेश मिश्रा के होटल शिवम वाटिका में छापेमारी के दौरान चार युवक तथा तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया है जो अनैतिक देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाए गए हैं और होटल को सीज कर दिया गया है तथा अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।