आप पार्टी प्रत्याशी ने भाजपा और कांग्रेस की सरकार पर साधा निशाना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में आप पार्टी के प्रत्याशी हेम आर्या ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा भाजपा, कांग्रेस, दोंनो घोटालों की सरकार बनी है, इससे जनता का कोई लेना देना नही। उन्होंने कहा कि भाजपा की 22 वर्ष की सेवा की, पर वहां भी सेवा को देखने वाला नही है। एक जवाब में कहा कांग्रेस का भी यही रवैया है। आम आदमी पार्टी जनता की पार्टी है, यहाँ भेदभाव नहीं है।

हेम ने कहा आप पार्टी मुझे चुनाव में लड़ाएगी ठीक है अगर डॉ भुवन चन्द्र आर्या को लड़ाएगी तो भी ठीक है। कुल मिलाकर पार्टी जिसको भी चुनाव में लड़ाएगी उसका सब लोग मिलकर पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने दोनों पार्टी भाजपा, व कांग्रेस पर आरोप लगाया पैसे लेकर टिकट दिये गए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस छोड़ कर आयी ।

तुरंत टिकट दे दिया जो 5 साल से मेहनत कर रहा उसको दर किनारे कर दिया। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका, मंडल अध्यक्ष शाकिर अली मौजूद थे।