

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर जिले के सीमांत खटीमा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चुनाव कार्यालय में 73 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपनी विधानसभा 70 गृह क्षेत्र में स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में पहुंचकर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम किया |

इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों व देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को पूरा देश धूमधाम से मनाते हैं | इसी के उपलक्ष में आज खटीमा विधानसभा 70 में भाजपा कार्यालय में भी झंडारोहण कर इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया।


वहीं आचार संहिता लगने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र खटीमा में पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा चुनाव कार्यालय में ध्वजारोहण किया |



