

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



आज का राशिफल: 26 जनवरी बुधवार

मेष


मेष राशि के लिए आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्रों से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा, काबू रखें। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे।

वृष

अपनी समस्याओं को किसी नजदीकी मित्र अथवा संबंधी से शेयर करने पर निश्चित ही आपको कोई समाधान मिलेगा।जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी।

मिथुन


आज भाग्य आपको कोई महत्व उपलब्धि देने वाला है। इसमें आर्थिक स्थिति भी बहुत ही बेहतर रहेगी। अतः समय का उचित सदुपयोग करें। घर में भी अनुशासन तथा व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा ।
कर्क

दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर को सवारने के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी होगी। समारोह में जाने का भी मौका मिलेगा।
सिंह

दिनचर्या में कुछ अचानक बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक भी रहेंगे। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में भी व्यतीत करें। कोई उलझे हुए कार्य को व्यवस्थित करने का प्रयास सफल रहेगा।
कन्या

महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। भावुकता के बजाय व्यवहारिक नजरिया रखें। करीबी लोगों के साथ किसी खास मुद्दे पर गंभीर और फायदेमंद विचार-विमर्श होगा। युवाओं को करियर संबंधी अच्छी जानकारी हासिल होगी।
तुला

सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान देने से कोई बेहतरीन अनुभव मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण काम पूरा होने से उम्मीदें और आशाएं सफल रहेंगी। किसी समारोह में जाने का भी अवसर भी बन सकता है।
वृश्चिक

कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से भी राहत मिलेगी। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में आप की विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
धनु

आज किसी प्रिय मित्र की सलाह से आपकी उम्मीदों को कामयाब होने की आशा मिलेगी। सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा। संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज उस के संदर्भ में बातचीत करना उचित रहेगा।
मकर

आज ज्यादातर काम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे। दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। जो लोग आपके खिलाफ थे वही आपके पक्ष में आएंगे। आपके आत्मविश्वास के समक्ष आपके विरोधी परास्त रहेंगे।
कुंभ

किसी महत्वपूर्ण यात्रा संबंधी योग बन रहे हैं। परंतु यात्रा करते समय सुरक्षा नियमों का ध्यान अवश्य रखें। बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराएगा।
मीन

आज कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो घर और बिजनेस दोनों के लिए बेहतर साबित होगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति भी उत्तम रहेगी।


