बड़ी ख़बर: पिरान कलियर विधानसभा से भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी  

स्थान- रुड़की

पिरान कलियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ना घोषित होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप रहा है | कार्यकर्ता पार्टी की सेवा 20 वर्षों से कर रहे थे | कार्यकर्ता बीजेपी हाईकमान से नाराज हैं | जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने दूसरी पार्टी ज्वाइन करने की बात कहीं | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलियर विधानसभा क्षेत्र में जहां एक और कांग्रेसी से प्रत्याशी फुरकान अहमद, बसपा से प्रत्याशी सुरेंद्र सैनी, आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी शादाब आलम घोषित हो चुके हैं, वहीं बीजेपी से अभी तक कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनपा हुआ है |

आज सूत्रों से जानकारी मिली है कि बीजेपी के संयोजक एवं कलियर विधानसभा प्रभारी कुछ कार्यकर्ता दूसरी पार्टी में जाने का मन बना चुके हैं | उनका साफ तौर से कहना है कि कुछ समय पहले एक रायशुमारी हुई थी जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेतागण पहुंचे थे | रायशुमारी के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं पर मंथन किया गया था लेकिन बीजेपी आलाकमान अभी तक भी कलियर विधानसभा का प्रत्याशी भेजने में असमर्थ रही | जिसको लेकर हम कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर किसी दूसरी पार्टी में जाने का मन बना लिया | अब यह देखने वाली बात होगी कि आखिर कार्यकर्ता कौन सी पार्टी ज्वाइन करते हैं और कब करते हैं |