

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या अपनी जाति प्रमाण पत्र के बारे में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एक दम भावुक हो गई। उन्होंने कहा हार के डर से दूसरी पार्टी के लोग उनके खिलाफ साजिश कर रही है ।


उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के द्वारा उन्हें इस बाबत न्याय मिल चुका है| वह अब तक कई बार सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ चुकी है । उन्होंने बताया कि बार-बार उनकी जाति को उठाकर उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है ।

सरिता आर्या का विवाह पी.सी. एस अधिकारी एन के आर्या के साथ हुआ था। जिस पर सरिता आर्य भावुक होकर रो पड़ी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं एक विधवा महिला हूं, जिस पर विपक्षी दल मानसिक तौर पर जाति के मुद्दे को उठाकर दबाव बनाना चाहता है ।


बता दें कि गौलापार हल्द्वानी निवासी हरीश चन्द्र ने नैनीताल एसडीएम तहसीलदार को शिकायत पत्र लिखकर सरिता आर्या के जाति प्रमाण पत्र की जांच करने की मांग की है। सरिता आर्या ने कहा जो मानसिक रूप से तनाव मिला है ।


वह इसके लिए उस व्यक्ति के प्रति ठोस कदम उठायेगी। किसी महिला, युवती, औरत की शादी पर पुरूष, युवक, के साथ होती है। तो उस महिला की जाति उस परिवार से जुड़ जाती है| जहाँ उसका ससुराल होता या जिस पुरूष, युवक के साथ शादी हो जाती है।उसका धर्म, जाति गोत्र आदि वही माना जाता है।इसे विद्वान व शास्त्र भी मानते हैं।


