कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप, कांग्रेस पदाधिकारियों के घरों में जाकर उन्हें जबरदस्ती पहना रहे भाजपा की माला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

चुनावों के नजदीक आते ही राज्य में अब दल-बदल की राजनीति शुरू हो चुकी है | वहीं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस पदाधिकारियों के घरों में जाकर उन्हें जबरदस्ती माला पहना रहे हैं |

बता दें कांग्रेस का आरोप है भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह गुसाईं के साथ ऐसा किया। कांग्रेस के अनुसार गांव पहुंचने पर भाजपाइयों का सामान्य स्वागत किया गया लेकिन भाजपाइयों ने बिजेंद्र सिंह गुसाईं को भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैला दी |

वहीं इसके बाद पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुसाईं ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि वह इनसे दूरी बनाकर रहें, भाजपा के कार्यकर्ता सामान्य मुलाकात को भी राजनीतिक रंग देने में तुले हुए हैं। बता दें इस बात का खुलासा खुद सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने किया है |