चुनावों और गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए एंटी टेरिरिज्म स्कॉड हुआ अलर्ट

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- नरेश तोमर
स्थान – हरिद्वार
राज्य में अब चुनावों की तारीख नजदीक है | साथ ही गणतंत्र दिवस भी आने वाला है | जिसके चलते इन दिनों आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए एंटी टेरिरिज्म स्कॉड अब अलर्ट मोड पर है। वहीं आतंकी घटना होने की स्थिति में रेस्पॉन्स टाइम और दूसरी एजेंसियों के साथ कॉर्डिनेशन जांचने के लिए एटीएस ने हरिद्वार में मॉक ड्रिल किया ।

देर रात तक चली मॉक ड्रिल में हरकी पैड़ी क्षेत्र में चार आतंकियों के घुसने की सूचना टीम को दी गई। सूचना पाकर आधुनिक हथियारों से लैस एटीएस के जवानों और स्नाइपरों ने हरकी पैड़ी को घेर लिया। करीब पांच घंटे चले इस ऑपरेशन में एटीएस ने दो आतंकियों को हरकी पैड़ी और दो आतंकियों को मेला कंट्रोल रूम में घेरकर मार गिराया।

एसपी एटीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि 26 जनवरी और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मॉक ड्रिल की जा रही है। इस तरह के अभ्यास से टीम की कार्यकुशलता जांची जाती है। मॉक ऑपरेशन में हरिद्वार की टीम लगी है और बैकअप के लिए देहरादून से भी टीम बुलाई गई है।